Voice of Eastern India

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर CM सम्राट अलर्ट! बोले- सुरक्षा से कोई समझौता नहीं



बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा/पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बढ़े हुए जलस्तर और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बार गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सभी घाटों की लगातार निगरानी की जा रही है और स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.