Voice of Eastern India

पटना पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन



भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचे हैं। राजनीतिक तौर पर इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचे हैं। एमएलसी चुनाव के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह बिहार दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

जानकारी मिली है कि नितिन नवीन एमएलसी चुनाव को लेकर आज मंथन करेंगे। साथ ही आज वे एनडीए के उम्मीदवारों से भी मुलाकात करेंगे। एनडीए उम्मीदवारों के साथ उनकी मुलाकात अपने सरकारी आवास पर होगी। 

बता दें कि विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव की घोषणा के बाद यह उनका पहला पटना दौरा है। ऐसे में उनके दो दिवसीय बिहार दौरे को राजनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी मिली है कि नितिन नवीन के पटना आगमन की सबसे बड़ी वजह विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाला चुनाव माना जा रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनडीए के प्रमुख नेताओं संग बैठक और बातचीत करेंगे। 

बैठक में सभी 8 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर विशेष मंथन किया जाएगा। उम्मीदवारों के बीच बेहतर समन्वय, चुनावी तैयारी और वोटों के समीकरण को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

अपने दो दिवसीय दौरे पर नितिन नवीन बांकीपुर विधानसभा के बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे और सरकार के कामों और सुविधाओं को लेकर भी चर्चा करेंगे।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.