Voice of Eastern India

‘बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं’, सासाराम में बोले CM सम्राट- छूने वाले को 24 घंटे में…



सीएम सम्राट ने कहा कि बिहार में जो सुरक्षा का माहौल है, उसमें अगर कोई बहनों को छूएगा तो 24 घंटे के अंदर उस पर कार्रवाई होगी।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
अविनाश श्रीवास्तव/सासाराम:
खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे तथा जमुहार में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। गुजरात के बड़नगर से बाइक सवार का जत्था वाराणसी जा रहा है। उन सेवा यात्रियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भाग लिया। 

सीएम ने कहा कि बिहार में जो सुरक्षा का माहौल है। उसमें अगर कोई बिहार की बहनों को छूएगा तो 24 घंटे के अंदर उस पर कार्रवाई होगी। यह मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी बहनों से वादा करते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया के बंधुओं ने पूरे बिहार से जो पांच वीडियो निकाला, उस पर तुरंत कार्रवाई हुई। आज करोड़ो बहने घर से निकल कर काम कर रही हैं। यह एनडीए के सरकार में ही संभव है। 

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सत्ता को मेवा पाने का अवसर समझते हैं। जबकि एनडीए और भाजपा के लोग सत्ता को सेवा भाव से जोड़ कर देखते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की तथा कहा कि लगातार 25 वर्षों से सत्ता के साइंस पर रहते हुए उन्होंने सेवा का संकल्प लिया। आज वह अनवरत जारी है।

उन्होंने विपक्ष पर भी सीधा निशाना साधा तथा कहा कि 2005 से पहले का बिहार और 2005 के बाद के बिहार में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि कभी रोहतास और कैमूर के इलाका में डाकुओं का दहशत रहता था। लोग कैमूर से आरा जाने में भी डरते थे लेकिन आज विधि व्यवस्था कायम है। 

सीएम ने कहा कि बिहार में किसी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे के अंदर वह सलाखों के पीछे होगा। कार्यक्रम में एमपी के सांसद बीडी सिंह, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, भाजपा नेता भीकूभाई दलसानिया मौजूद रहे।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.