पटना में महागठबंधन की ओर से CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना: पटना में महागठबंधन की ओर से CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिली। पुलिस ने तेजस्वी यादव, मीसा भारती और मुकेश सहनी को हिरासत में ले लिया है।
एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लेकर महागठबंधन के आक्रोश मार्च में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी आक्रोश मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई जगहों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। इसी दौरान तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग पर बैठ गए और बाद में आगे बढ़ने की कोशिश की।
आक्रोश मार्च के दौरान तेजस्वी यादव और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने तेजस्वी यादव को डिटेन कर लिया। उनके अलावा उनकी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती तथा VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी को भी पुलिस ने डिटेन किया। पटना में प्रदर्शन के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
तेजस्वी यादव समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उन्हें लोक भवन ले गई, जहां वे राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पहले छात्रों के ऊपर एके 47 से गोली चलाई गई और अब नेताओं के ऊपर एके 47 लगाया गया। प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस एके 47 लेकर खड़ी है। हमारी सिर्फ यही मांग है कि देश में निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए।
