बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में टावर के उद्घाटन के बाद एकाएक पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के निरीक्षण के लिए निकल गए।
निशांत कुमार निरीक्षण करने निकले और वहां मरीजों से बातचीत की। मौके पर लोगों ने कई शिकायत भी की, जिसे स्वास्थ्य मंत्री ने नोट किया। पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की अधीक्षक भी उनके साथ थे, उन्होंने पूरे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और व्यवस्था को देखा। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों और अधीक्षक को निर्देश भी दिया।
जानकारी मिली है कि स्वास्थ्य मंत्री ने अधीक्षक और डॉक्टर को निर्देश दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बिहार के कोने-कोने से यहां जनता आती है उनका इलाज करें। मरीजों को अच्छे से इलाज करें और इसके लिए सरकार आपको सभी तरीके की सुविधा दे रही है।
