एमएलसी चुनाव मतगणना के बीच अनंत सिंह के आवास पर जीत से पहले ही जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। मतगणना के बीच अनंत सिंह के आवास पर जीत से पहले ही जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। उनके आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है और तरह-तरह की मिठाइयां बांटी जा रही हैं।
अनंत सिंह के समर्थक अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं। आवास पर बड़ी मात्रा में अलग-अलग प्रकार की मिठाइयां तैयार की गई हैं। समर्थकों का कहना है कि उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा है, इसलिए मतगणना के नतीजे आने से पहले ही जश्न मनाना और मिठाइयां बांटना शुरू कर दिया गया है।
समर्थकों का दावा है कि अब बस जीत का प्रमाणपत्र मिलना बाकी है। हालांकि, चुनाव के अंतिम नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।
