Voice of Eastern India

बिहार सरकार के कार्यक्रम में अचानक दिखी लालू यादव की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला



बिहार सरकार के मद्य निषेध कार्यक्रम में स्क्रीन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तस्वीर दिखने लगी।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार सरकार के मद्य निषेध कार्यक्रम में स्क्रीन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तस्वीर दिखने लगी।

इस कार्यक्रम में वीडियो कॉल के जरिए सभी जिलों के जिलाधिकारी जुड़े थे। इस दौरान जहानाबाद जिले का वीडियो चलने की बजाय स्क्रीन पर लालू यादव की तस्वीर दिखने लगी। 

जानकारी मिली है कि लालू यादव की तस्वीर डिस्प्ले पर एक बार नहीं बल्कि कई बार देखी गई। उस वक्त हॉल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपस्थित नहीं थे। हॉल में सिर्फ स्कूली बच्चे और अन्य लोग मौजूद थे। 

जानकारी मिली है कि डिस्प्ले पर लालू यादव की तस्वीर नजर आते ही वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.