सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक 28 अक्टूबर दोपहर 12:30 बजे होगी।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना: सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक 28 अक्टूबर दोपहर 12:30 बजे होगी। कैबिनेट की इस बैठक का आयोजन मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी।
जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
कैबिनेट बैठक में मुख्य रूप से रोजी-रोजगार के एजेंडे पर खास नजर रह सकती है। सूत्रों के मुताबिक, रोजगार और विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है।
इसके अलावा ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे बैठक में शामिल होने की संभावना है। समाज कल्याण विभाग की योजनाओं और प्रस्तावों पर भी मंथन होने की पूरी संभावना है।
साथ ही खबर है कि नगर विकास विभाग से जुड़े अहम मामलों पर चर्चा के साथ-साथ रोजगार, जनकल्याण और विकास योजनाओं को लेकर सरकार अहम निर्णय ले सकती है। यानी कैबिनेट बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं और लोगों को रोजगार और विकास से जुड़े फैसलों का इंतजार है।
