Voice of Eastern India

पटना में ABVP का शक्ति प्रदर्शन, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता रोको’ के लगाए नारे



पटना में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाने और अराजकता रोकने के नारे के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: पटना में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाने और अराजकता रोकने के नारे के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहे तक मार्च निकाला। प्रदर्शन में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष यश डबास भी शामिल हुए।

ABVP ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता रोको’ अभियान के तहत इस प्रदर्शन का आयोजन किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और उनकी गरिमा बनाए रखने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक मूल्यों और मर्यादाओं का सम्मान बेहद जरूरी है।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं से आगे आने की अपील

ABVP बिहार प्रदेश के प्रदेश मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र केवल शासन चलाने की व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह संवैधानिक संस्थाओं, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के सम्मान का आधार है।

उन्होंने कहा कि जब लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा पर आघात होता है, तब युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें। ABVP लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने का संदेश

परिषद की ओर से कहा गया कि यह प्रदर्शन लोकतंत्र की मजबूती और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा के प्रति जनजागरण का प्रयास है। इसके माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करने और संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान का संदेश दिया जा रहा है।

ABVP का कहना है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.