राजधानी पटना में ट्रांसपोर्ट नगर के एक बड़े निजी मिठाई कारखाना में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने छापा मारा है।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: राजधानी पटना में ट्रांसपोर्ट नगर के एक बड़े निजी मिठाई कारखाना में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने छापा मारा है। इस दौरान कारखाने में कई अनियमिताएं पाई गई है।
बताया जा रहा है कि दीपावली के पहले यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। जानकारी मिली है कि इस रेड के दौरान 21 लाख रुपये की अनहाइजीनिक मिठाई जब्त की गई है।
फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर मुकेश कश्यप ने इस छापेमारी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कारखाने में कई खामियां देखने को मिली है।
उन्होंने कहा कि मिल्क पाउडर से मिठाइयां बनाई जा रही हैं जिसमें फैट की मात्रा नहीं है। मिठाई के पैकेट में ना ही मैन्युफैक्चरिंग डेट था और ना ही एक्सपायरी डेट अंकित था। जिसके बाद फ़ूड डिपार्टमेंट ने उसे जब्त कर लिया है।
सबूत के तौर पर सैंपल लिया गया है। जब तक लैब रिपोर्ट नहीं आ जाता तब तक के लिए कारखाने को सील कर दिया गया है।
