वैशाली मे धनतेरस और दीपावली को लेकर वैशाली जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: वैशाली मे धनतेरस और दीपावली को लेकर वैशाली जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शुभांक मिश्रा स्वयं सड़कों पर उतरे और पैदल गश्ती करते हुए यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती भी सुनिश्चित की।
एसएसपी ने बताया कि त्योहार के दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी, चेन स्नैचिंग और उचक्कागिरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
इस दौरान एसएसपी ने जिलेवासियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दी और शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से पटाखों से दूरी बनाए रखने, सावधानी बरतने तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस का सहयोग लेने की अपील की।
