Voice of Eastern India

तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे नितिन नवीन, इन घाटों का स्टीमर से करेगे निरीक्षण



भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं।




पटना पहुुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
रोहित/पटना:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं। इस दौरान वह छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने के साथ-साथ  सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

पटना पहुंचने के बाद नितिन नवीन गंगा नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. आर. के. सिन्हा को श्रद्धांजलि देंगे। अपने पिता स्व. नवीन चंद्र सिन्हा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इन घाटों का स्टीमर से करेंगे निरीक्षण

नितिन नवीन आज दोपहर 3 बजे दीघा के नसरीगंज घाट से गाय घाट तक स्टीमर के जरिए गंगा नदी का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गंगा किनारे स्थित विभिन्न छठ घाटों पर चल रही तैयारियों का जायजा लेंगे। लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई और जरूरी सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर की गई तैयारियों की जानकारी भी लेंगे। छठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर अर्घ्य देने पहुंचते हैं। ऐसे में घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था महत्वपूर्ण है।

राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण दौरा

नितिन नवीन के दौरे के अगले दो दिन राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण होंगे। 11 और 12 नवंबर को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कोर कमेटी के सदस्यों और एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख नेताओं के साथ बैठकें कर सकते हैं। इन बैठकों का मुख्य एजेंडा बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव की समीक्षा करना है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.