Voice of Eastern India

आज बिहार कैबिनेट की अहम बैठक, डीए बढ़ोतरी समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर 



आज कैबिनेट की बैठक में नगर विकास विभाग के एजेंडे पर चर्चा होगी. वित्त विभाग के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को  कैबिनेट की अहम बैठक होनी है. शाम 5:30 बजे मुख्य सचिवालय में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू होगी. इस बैठक में रोजी-रोजगार से जुड़े अहम प्रस्तावों पर सरकार  मुहर लगा सकती है. साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण फैसले की भी उम्मीद है. 

आज कैबिनेट की बैठक में नगर विकास विभाग के एजेंडे पर चर्चा होगी. वित्त विभाग के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है. साथ ही राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भी सबकी नजरें टिकी है. डीए बढ़ोतरी को कैबिनेट से मंजूरी मिलने की संभावना है. 

पथ निर्माण विभाग के प्रस्तावों पर भी मंत्रिपरिषद में चर्चा होगी. रोजगार, विकास और कर्मचारियों से जुड़े फैसलों पर आज बिहार की नजर टिकी है.

इसे भी पढ़ें: 21 नवंबर को बिहार आयेंगे PM मोदी, औद्योगिक पार्क और 6 लेन पुल समेत मिलेगी कई बड़ी सौगातें
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.