बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने वाले हैं. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार आएंगे.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: 20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरे हो जायेंगे. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार आएंगे. यहां वह वैशाली के जंदाहा प्रखंड के बहसी में 1,234.42 एकड़ में बनने वाले औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे. साथ ही गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा हाजीपुर में देश के तीसरे निफ्टेम (NIFTEM) संस्थान का भूमि पूजन होगा.
औद्योगिक पार्क से बड़े निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलने की भी उम्मीद है.
इन सब के अलवा पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, भागलपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय और सुल्तानगंज ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं की सौगात मिलने की भी चर्चा है. एनडीए नेताओं ने पीएम मोदी के दौरे को बिहार के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला
