Voice of Eastern India

तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिन पर RJD कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर बताया बिहार का अगला सीएम



पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिन को लेकर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिन को लेकर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। दूर-दराज से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंच रहे हैं। कोई पोस्टर लेकर पहुंच रहा है तो कोई अपने नेता के समर्थन में नारे लगाता नजर आ रहा है।

खास बात यह है कि कार्यकर्ता तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्टर लेकर पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार बर्बादी की ओर जा रहा है और बिहार को बचाने की क्षमता सिर्फ तेजस्वी यादव में है।

वहीं, जन्मदिन के इस मौके को कार्यकर्ता अपने-अपने अंदाज में खास बना रहे हैं। कोई तेजस्वी यादव के लिए गाना गा रहा है तो कोई कविता और शायरी के जरिए अपने नेता के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर कर रहा है। कुल मिलाकर तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर आरजेडी कार्यालय में अलग ही उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.