अगर आज आपको बैंक से संबंधित कोई काम है, तो बैंक जाने से पहले चेक कर लें कि आज आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे या नहीं.
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया. अब सभी लोग अपने कामकाज पर लौटेंगे. कई राज्यों में आज भी सरकारी छुट्टी है, लेकिन वहीं कुछ राज्यों में आज से सामान्य रूप से कामकाज शुरू हो जायेंगे. अगर आज आपको बैंक से संबंधित कोई काम है, तो बैंक जाने से पहले चेक कर लें कि आज आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे या नहीं.
आज 16 नवंबर को बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे. यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, HDFC, ICICI जैसे तमाम बैंक बंद हैं.
हालांकि आज पश्चिम बंगाल, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, मणिपुर, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में बैंक खुले रहेंगे. बिहार और झारखंड को छोड़कर, देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे और वहां कामकाज हमेशा की तरह चलता रहेगा.
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पैतृक गांव में की छठ पूजा, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
