Voice of Eastern India

बिहार की ओर बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, कई जिलों में बारिश की संभावना



मौसम विभाग ने 21-22 नवंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. 

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है. कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच अब बारिश की संभावना है. दरअसल बंगाल की खाड़ी में सक्रीय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर बिहार में भी पड़ने की आशंका है. मौसम विभाग ने 21-22 नवंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. 

राजधानी पटना समेत दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. 21 नवंबर को पटना, नालंदा, गया, नवादा समेत कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं. वहीं 22 नवंबर को जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में बारिश हो सकती है. 

उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में 24 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं अगले 4-5 दिनों तक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. राजधानी पटना में अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है. 

इसे भी पढ़ें: RJD MLC सुनील सिंह को ED का समन, आज होगी पूछताछ 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.