Voice of Eastern India

आज पटना को भी बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कृषि उत्पादन बाजार समिति का करेंगे उद्घाटन



68.41 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना के तहत 228 दुकानों का निर्माण किया गया है.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे के दौरान राजधानी पटना को भी बड़ी सौगात देंगे. पीएम मोदी आज पटना के मुसल्लहपुर स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति के फेज-2 का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे. 68.41 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना के तहत 228 दुकानों का निर्माण किया गया है, जिन्हें दुकानदारों को आवंटित किया जाएगा.

इस मौके पर बाजार समिति परिसर में भी समारोह का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़ेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:55 बजे पटना पहुंचेंगे. इसके बाद 1:10 बजे स्टेट हैंगर से वैशाली के लिए रवाना होंगे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 3 बजे पटना लौटेंगे और 3:10 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

इसे भी पढ़ें: बेमौसम बारिश से खेतों में भरा पानी, फसल बर्बाद होने का डर; मुआवजे की मांग तेज





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.