Voice of Eastern India

नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी घमासान! राजद समर्थकों ने ब्रिज पर लगे पोस्टर फाड़े, वीडियो वायरल



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के समर्थन में सेतु पर लगाए गए पोस्टर भी फाड़ दिए.

न्यूज़11 भारत 
वैशाली/डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नीतीश सेतु के लोकार्पण के बाद गंगा नदी पर बने इस ऐतिहासिक पुल पर सियासी घमासान शुरू हो गया है. उद्घाटन के तुरंत बाद राजद समर्थकों ने सेतु पर जमकर उपद्रव किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जिस सेतु के उद्घाटन को बिहार के विकास और नई कनेक्टिविटी की बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया गया था, उसी पर लोकार्पण के बाद राजद समर्थकों ने अपनी उग्रता दिखाई.

वायरल वीडियो में राजद का झंडा लेकर पहुंचे समर्थक लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाते दिख रहे हैं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के समर्थन में सेतु पर लगाए गए पोस्टर भी फाड़ दिए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजद समर्थकों का यह हंगामा करीब 40 मिनट तक चलता रहा. समर्थक सेतु पर झंडा लहराते रहे और लगातार नारेबाजी करते रहे.

घटना के बाद सेतु पर तनाव का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है. 

इसे भी पढ़ें: मोहनिया में 50 हजार रिश्वत लेते नगर पंचायत जेई राजेश प्रजापति गिरफ्तार





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.