Voice of Eastern India

बारातियों से भरी स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत; चार गंभीर 



जिस बारात में कुछ घंटे पहले ढोल-नगाड़े बज रहे थे, मंगल गीत गाए जा रहे थे और हर तरफ जश्न का माहौल था, उसी बारात में मातम पसर गया.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
पटना के बाढ़ अनुमंडल से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियां पलभर में मातम में तब्दील हो गई. जिस बारात में कुछ घंटे पहले ढोल-नगाड़े बज रहे थे, मंगल गीत गाए जा रहे थे और हर तरफ जश्न का माहौल था, उसी बारात के लौटने के दौरान एक भीषण हादसा हो गया.

तेज रफ्तार हाइवा ने बारातियों से भरी स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

बताया जा रहा है कि बारात जमुई के सिकंदरा से बख्तियारपुर आई थी और शादी समारोह संपन्न होने के बाद सभी स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे. लेकिन घर पहुंचने से पहले ही खुशियों से भरा यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़: चुट्टूपालू घाटी में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक-खलासी





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.