Voice of Eastern India

जमीन और पानी प्लांट के विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर



घायल युवक की जमीन पर आरोपी ने किराये पर पानी का प्लांट लगा रखा था. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया.

न्यूज़11 भारत 
गोपालगंज/डेस्क: 
गोपालगंज में जमीन और पानी प्लांट को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है. गोली युवक के मुंह के पास से निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव के समीप की है. घायल युवक की पहचान बसडीहला नौका टोला निवासी जगदीश प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र बुलेट कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की जमीन पर आरोपी ने किराये पर पानी का प्लांट लगा रखा था. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. परिजनों का आरोप है कि आरोपी की कुछ हरकतों को लेकर भी युवक से विवाद चल रहा था. इसके बाद बुलेट कुमार आरोपी से अपनी जमीन खाली करने की मांग कर रहा था. परिजनों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से जमीन खाली कराने और पानी प्लांट को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था. इसी विवाद के दौरान गुरुवार को आरोपी ने युवक पर गोली चला दी. गोली युवक के मुंह के पास से निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस गोलीबारी के कारणों, परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: पटना: बारातियों से भरी स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत; चार गंभीर 
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.