Voice of Eastern India

मुर्गों से लदी पिकअप वैन पलटी, सैकड़ों मुर्गों की मौत, लाखों का नुकसान



बेगूसराय से मुर्गा लोड कर भागलपुर के हबीबपुर जा रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई.

न्यूज़11 भारत 
भागलपुर/डेस्क: 
भागलपुर नाथनगर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर बाईपास के पास घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हो गया. बेगूसराय से मुर्गा लोड कर भागलपुर के हबीबपुर जा रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में पिकअप में लदे सैकड़ों मुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन मुर्गा कारोबारी को करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है

घटना के संबंध में चालक ने बताया कि कोहरे के कारण सामने से आ रहा ट्रक दिखाई नहीं दिया, जब ट्रक के सामने आने पर अचानक ब्रेक लगाया तो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. 

घटना की सूचना मिलते ही मधुसुदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन मंगवाकर पलटी पिकअप को सीधा कराया और वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले गई. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में बड़ी कार्रवाई! 3 युवक भेजे गए जेल; 150 अज्ञात लोगों FIR





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.