Voice of Eastern India

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराकर स्कॉर्पियो के परखचे उड़े, सभी 5 लोगों की मौत, देश में चल रहा हादसों का दौर!



मोतिहारी से देवघर आ रहा था परिवार, हादसे में 4 लोग घायल भी हुए हैं, दुर्घटना के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बिहार के लखीसराय जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसा इतना जबरदस्त की स्कॉर्पियो कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो  में सवार परिवार बिहार के मोतिहारी से झारखंड के देवघर जा रहा था. जब उनकी कार तेतरहाट थाना क्षेत्र के पास पहुंची सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार एक मासूम समेत सभी पांच सवारों की इसमें जान चली गई.

कार में सवार लोग ही नहीं, हादसे में एक मासूम समेत चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों  की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस हादसे की वजहों का पता लगाने में जुटी है. 

यह दुर्घटना लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर तेतरहाट थाना क्षेत्र के गुणसागर गांव के पास हुई. स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच सीधी टक्कर में स्कॉर्पियो में सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला. हादसे की खबर से मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

देश में मानो चल रहे भीषण हादसों का दौर, कई लोगों की जान जा चुकी है

देश में इस समय लगता है भीषण हादसों का दौर सा चल रहा है. इन हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है. इन हादसों में सबसे बड़ा हादसा राजस्थान में हुआ है. राजस्थान के कोटा में एक क्रूजर के खड़े ट्रक से टकराने से 9 लोगों की जान जा चुकी है. यह हादसा 22 नवंबर को हुआ था. इसी दिन गुजरात में भी दो भीषण सड़क हादसे हुए. जिनमें 10 लोगों की जान चली गई. इसी दिन बिहार में भी एक हादसा हुआ. यह हादसा भी ट्रक के स्कॉर्पियो के टकराने से हुई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हुए. 

इससे पहले झारखंड में भी दो भीषण हादसे हुए थे. 21 नवंबर को खूंटी में दो बाइक आमने-सामने टकराईं जिसमें 4 लोगों की मौत हुई थी. हादसा घने कोहरे के कारण हुआ था. लातेहार में एक बाइक पेड़ से टकरा गई. जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई. 22 नवंबर को सूरत से आए जैन तीर्थयात्रियों की बस शिखरजी से लौटते वक्त पेड़ से जा टकराई थी. इसमें पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हुए. रांची-पटना हाईवे पर स्टील लदा ट्रेलर पेड़ से जा टकराया था. जिससे ट्रेलर में आग लग गई.  ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई थी. हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें: MMDR बिल और SIR प्रक्रिया पर चर्चा के लिए 25 और 26 नवंबर को आहूत विधानसभा विशेष सत्र के लिए सत्ता पक्ष-विपक्ष तैयार





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.