जदयू ने बिहार प्रदेश कार्यकारिणी जारी की
जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की। इसमें नीतीश कुमार, संजय झा, ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है. सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा तथा भारत सरकार के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं.
कार्यकारिणी में पूर्व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री एवं विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, बिहार सरकार के मंत्री निशांत कुमार तथा पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को भी शामिल किया गया है.
