Voice of Eastern India

बाहुबली नेता आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! रिहाई का आदेश रद्द, एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर



सुप्रीम कोर्ट ने  1994 के गोपालगंज जिलाधिकारी जी. कृष्णैया हत्याकांड में पूर्व सांसद आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई का आदेश रद्द कर दिया है.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने 1994 के गोपालगंज जिलाधिकारी जी. कृष्णैया हत्याकांड में पूर्व सांसद आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई का आदेश रद्द कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने के भीतर सरेंडर कर दोबारा जेल जाने का आदेश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार के जेल नियमों में किए गए 2023 के उस संशोधन को असंवैधानिक ठहराया, जिससे ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारी की हत्या के दोषी को समयपूर्व रिहाई की छूट मिली थी.

गौरतलब है कि 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी. इस मामले में आनंद मोहन को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. बिहार सरकार ने जेल नियमों में संशोधन कर आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई का रास्ता साफ किया था. इसके बाद उन्हें अप्रैल 2023 में जेल से रिहा कर दिया गया था. 
इसके बाद जी. कृष्णैया की पत्नी उमा देवी कृष्णैया ने आनंद मोहन की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. उन्होंने अदालत से उनकी रिहाई रद्द कर उन्हें दोबारा जेल भेजने की मांग की थी.

इसे भी पढ़ें: मोकामा: घुड़दौड़ के दौरान बड़ा हादसा! प्रतियोगिता देखने पहुंचे बुजुर्ग की मौत





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.