आग की लपटें इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया.
न्यूज़11 भारत
जहानाबाद/डेस्क: शहर स्थित शिवाजी रोड के पास एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गयी. आग लगने से दुकान में रखे लाखों रुपए के सामना जलकर खाक हो गया. मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया. इस घटना में करीब 12-15 लाख रुपये नुकसान बताई जा रही है.
मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि कपड़ा दुकानदार अचानक आग लगने की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचा और वह शोर मचाकर लोगों को बुलाया. मिली जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उन्हें फोन पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गयी है. आग लगने के मुख्य कारण का अब तक पता नहीं चल सका है. प्रथम दृश्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है.
लोगों ने बताया कि अगर समय रहते दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर नहीं पहुंचती तो बड़ी घटना घट सकती थी. इधर नगर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची.
इसे भी पढ़ें: महिलाओं के लंबे सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बिहार में आक्रोश, कॉमेडियन यश महेश्वरी ने मांगी माफी
