Voice of Eastern India

खान सर का चश्मा वाला दबंग स्टाइल डांस, वीडियो वायरल


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : तेज म्यूजिक और आंखों पर गॉगल्स लगाकर खान सर का अपने छात्रों के बीच जबर्दस्त डांस ने सबका ध्यान खींच लिया। इससे पहले खान सर को इस स्टाइल में जश्न मनाते कभी भी नहीं देखा गया था। नीट परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही पटना में खान सर का यह अनोख अंदाज देखने को मिला है। खान ग्लोबल स्टडीज के बोरिंग रोड और मुसल्लहपुर हाट सेंटर्स पर छात्रों की शानदार सफलता के बाद उन्होंने ‘विजय उत्सव’ मनाया।

इस खास मौके पर खान सर ने चश्मा चढ़ाकर ‘दबंग स्टाइल’ में जमकर डांस किया। एक सफल छात्र को खुशी के मारे गोद में उठा लिया। फायरिंग विवाद और कोर्ट से मिली कानूनी राहत के बाद आए इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। साथ ही खान सर के इस डांस वीडियो पर नया बवाल छिड़ गया है।

खान सर का ये रूप देखकर लोग हैरान हैं क्योंकि उन्हें पहले कभी इस तरह खुलेआम नाचते या जश्न मनाते नहीं देखा गया। संस्था की तरफ से हर साल सैकड़ों सिलेक्शंस का दावा किया जाता है, लेकिन इस बार का उत्साह कुछ अलग ही बयां कर रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सिर्फ छात्रों की सफलता की खुशी है या फिर लगातार झेल रहे विवादों से उबारने वाली इस जीत के पीछे कोई और खास वजह छुपी है?

बता दें कि NEET 2026 के परिणाम आते ही पटना के मुसल्लहपुर हाट और बोरिंग रोड स्थित खान ग्लोबल स्टडीज के सेंटर्स में खुशी की लहर दौड़ गई। संस्था के कई छात्रों ने इस परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक हासिल किया। कानूनी और राजनीतिक विवादों से घिरे रहने वाले खान सर इस बार एक अलग ही अंदाज में दिखे। उन्होंने चश्मा लगाकर दबंग स्टाइल में ढोल की थाप पर डांस किया और एक सफल छात्र को गोद में उठा लिया। खान सर का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब तेजी से छा गया।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.