Voice of Eastern India

आज से शुरू होगा पितृपक्ष मेला, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ



विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 का आज गया में भव्य उद्घाटन होगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का शुभारंभ करेंगे। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अभिषेक राज/ गया जी:
विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 का आज गया में भव्य उद्घाटन होगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा सहित तमाम आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से पटना से गया के गांधी मैदान स्टेडियम में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे विष्णुपद मंदिर के लिए रवाना होंगे। विष्णुपद मंदिर परिसर में पहुंचकर मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना करेंगे शांति और श्रद्धालुओं की मंगलकामना के लिए धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होंगे।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री देवघाट का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे घुघरी ताड़ पुल बाईपास होते हुए वापस गांधी मैदान पहुंचेंगे। यहां टेंट सिटी में आयोजित ‘पितृपक्ष मेला महासंगम’ के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गांधी मैदान स्टेडियम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से वापस पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख धार्मिक स्थलों, मंदिरों और घाटों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

पितृपक्ष मेले के दौरान गया आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है। मुख्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से सख्त किया गया है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.