बिहार में इन दिनों एक के बाद एक छेड़खानी के मामले को लेकर साइबर सोशल मीडिया सेल पूरी तरह अलर्ट पर है।
न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: बिहार में इन दिनों एक के बाद एक छेड़खानी के मामले को लेकर साइबर सोशल मीडिया सेल पूरी तरह अलर्ट पर है।
हाल ही में जमुई, समस्तीपुर, बांका में छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय का एक्शन तेज हो गया है।
इस मामले में सभी SP, SSP को सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश जारी किया गया है।
इस कड़ी में मुख्य रूप से पर्यटन स्थलों पर गश्ती बढ़ाने का आदेश दिया गया है। संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
वहीं पहाड़ी इलाकों में पैदल गश्ती की भी व्यवस्था रहेगी। साथ ही स्कूल-कॉलेज में भी पुलिस की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की भी तैयारी की गई है।
