जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है।
न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का X पोस्ट के जरिए NDA सरकार पर करारा तंज कसा है।
जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। रोहिणी ने कहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लेकर पुलिस-प्रशासन तक चूड़ियां पहनकर बैठे हैं। एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार सिर्फ बयान और कार्रवाई का दावा कर रही है।
उन्होंने कहा कि घटना के बाद कार्रवाई का ढिंढोरा क्यों, घटना रोकने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? अपराधियों में कानून का डर खत्म, जिम्मेदार लोग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
