Voice of Eastern India

दारोगा पर बंदूक तानने वाले को पुलिस ने मारी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
संजय श्रीवास्तव / आरा :
बिहार के भोजपुर में पुलिस के सामने पिस्टल लहराने वाले मानसिक पीड़ित युवक को पुलिस में पैर गोली मारी है। पैर में गोली लगने के कारण युवक जख्मी हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार युवक बीते दिन मंगलवार से ही पिस्टल लेकर घूम रहा था। इस दौरान उसने कई राउंट फायरिंग भी की। थानाध्यक्ष पर पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव की है।

पटना रेफर किया गया घायल युवक

गोली से जख्मी युवक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने के वजह से पटना रेफर किया गया है। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार की सुबह पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तानने वाले मानसिक रूप से परेशान युवक एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान मानसिक रूप से परेशान युवक को गोली लग गई। जख्मी को दोनों पैरों में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया।

जांच में जुटी पुलिस 

इस अभियान में भोजपुर पुलिस एवं पटना एसटीएफ की टीम शामिल थी। जानकारी के अनुसार जख्मी शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी काशीनाथ तिवारी का 30 वर्षीय पुत्र भरत तिवारी है। उधर घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते हैं जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा एवं शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।
 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.