नई दिल्ली में LJP (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर जोर
न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पूजा शर्मा / पटना : नई दिल्ली में आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में पार्टी की नीतियों, संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी रणनीति पर मंथन किया गया।
बैठक के दौरान संगठन को और मजबूत करने, जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। पार्टी नेतृत्व ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी प्रतिबद्धता के साथ संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया।
