Voice of Eastern India

पूर्णिया में पति ने शिक्षिका पत्नी को सीने में मारी गोली, बच्चों के सामने तोड़ा दम


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राजीव कुमार / पूर्णिया:
घरेलू विवाद कब खूनी वारदात में बदल जाए, इसका दर्दनाक उदाहरण पूर्णिया के रेनू नगर में देखने को मिला। खजांची हाट थाना क्षेत्र में रविवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली सीने में लगने से महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान शालिनी कुमारी के रूप में हुई है। वह श्रीनगर क्षेत्र में 10+2 शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। घटना के बाद आरोपी पति राजकुमार यादव मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह कोऑपरेटिव बैंक में पदस्थापित मौजूद थे और उनके दो बच्चे हैं।

घटना के समय शालिनी के दोनों बच्चे भी घर में मौजूद थे। एक की उम्र करीब 4 वर्ष, जबकि दूसरा बच्चा 9 वर्ष का बताया जा रहा है। जिस मां के साथ बच्चे कुछ देर पहले तक थे, उसकी आंखों के सामने ही जिंदगी खत्म हो गई। गोली लगने के बाद परिजन और स्थानीय लोग शालिनी को आनन-फानन में जीएमसीएच लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.