Voice of Eastern India

पूर्व पार्षद के घर पथराव व फायरिंग, परिवार के हत्या की धमकी


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राजू राज / दानापुर:
दानापुर में गुरुवार देर रात थाना क्षेत्र के सगुना बुढ़िया कुआं स्थित वार्ड-12 की पूर्व पार्षद रेणु देवी के घर पर बदमाशों द्वारा कथित रूप से फायरिंग, पथराव और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

पीड़िता रेणु देवी ने स्थानीय थाने में पांच नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि देर रात आरोपितों ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए घर पर पथराव किया और फायरिंग की। साथ ही रंगदारी नहीं देने, कोर्ट में गवाही से रोकने तथा परिवार को जान से मारने और पुत्री के अपहरण की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष पी.के. भारद्वाज ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.