Voice of Eastern India

किन्नर के घर पहुंची बारात


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
संजय कुमार / बेगूसराय :
बिहार के बेगूसराय में एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। समाज के ताने, बंदिशें और तमाम चुनौतियों के बावजूद प्यार ने आखिरकार अपनी मंजिल पा ली। 

पहली नजर में हुआ प्यार 

बेगूसराय जिले के संजात गांव निवासी कलाकार विकास कुमार, ने जन्म से किन्नर रहे सुशीला को अपना जीवन साथी बना लिया है। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत पहली नजर के प्यार से हुई, और देखते ही देखते यह रिश्ता भरोसे और समर्पण में बदल गया।

पांच वर्ष पहले हुई थी कोर्ट मैरेज 

करीब पांच वर्ष पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर, अपने रिश्ते को कानूनी पहचान दी थी। वहीं अब परिवार और समाज की मौजूदगी में, हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पूरे विधि विधान से शादी संपन्न हुई।

सात फेरों के साथ लिए फेरे 

सबसे खास बात यह रही कि किन्नर के घर बारात पहुंची, और सात फेरों के साथ दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और हर तरफ इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है किसी पहचान, भेदभाव या सामाजिक बंदिशों का मोहताज नहीं होता।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.