Voice of Eastern India

बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 इंस्पेक्टर बने डीएसपी 



बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 37 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर प्रोन्नति दी गई है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 37 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर प्रोन्नति दी गई है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से गुरुवार देर रात इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई। 

इन अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (मूल कोटि) के वेतनमान, वेतन स्तर-9 के साथ कार्यकारी प्रभार दिया गया है। इस वेतनमान का लाभ प्रभार ग्रहण करने की तारीख से देय होगा। 

यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग की 13 अक्टूबर 2023 की अधिसूचना और 11 जून 2026 के आदेश में निहित शर्तों के अधीन यह निर्णय लिया गया है। संबंधित पुलिस निरीक्षक वर्तमान में जिस पद पर कार्यरत हैं, उस पद पर अगले आदेश तक बने रहेंगे।

अधिसूचना के अनुसार, प्रोन्नति पाने वालों में पटना, बांका, मधुबनी, भागलपुर, नालंदा, सुपौल, सारण, वैशाली, औरंगाबाद, बक्सर, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, रोहतास, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, अररिया, गया, मोतिहारी और अन्य जिलों से जुड़े पुलिस अधिकारी शामिल हैं। गृह विभाग ने अधिसूचना की प्रतिलिपि संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है।

डीएसपी रैंक पर प्रोन्नति पाने वालों में राकेश कुमार यादव, सुधीर कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद आलोक, मो. मकसूद आलम अशरफी, अरुण कुमार सिंह, मो. जनीफ उद्दीन, सुनील कुमार सिंह, नागेंद्र पासवान, जहांगीर अंसारी, ललित विजय तिवारी, हरि ओझा, योगेश चंद्रा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, शुभंकर, शशिकांत सिन्हा, राजेश शरण, एसडी अरशद नोमान, शिव नारायण मंडल, विजय कुमार, हीरालाल प्रसाद, दिनेश पासवान, गोल्डेन कुमार, टुनटुन पासवान, रामस्वार्थ पासवान, सुनील कुमार पासवान, अशोक कुमार, जय प्रकाश, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र राय, राम किशोर शर्मा, रविश कुमार मिश्रा, चंद्र प्रकाश, अशोक कुमार यादव, प्रमोद कुमार, कुमार कौशलेंद्र अकेला, मनोज कुमार सिंह और राजीव कुमार झा सहित कुल 37 इंस्पेक्टर के नाम हैं।
 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.