न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
विकास कुमार / रोहतास : रोहतास जिले में बुधवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या के बाद बवाल हो गया। दरअसल हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को हीं जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के बकनौरा पंचायत की है। मृतक की पहचान बकनौरा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 7 निवासी 45 वर्षीय ददन यादव के रूप में हुई है।
सुनसान जगह का उठाया फायदा
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बंजारी स्थित सीमेंट फैक्ट्री में ट्रक चालक का काम करते थे। प्रतिदिन की तरह वे मंगलवार की रात सीमेंट फैक्ट्री में अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुनसान जगह का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने ददन यादव की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक ददन यादव का जमीन को लेकर बीते कुछ वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। हालांकि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, ऐसे में लोग इसे जमीन विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
डेहरी बंजारी पथ को जाम कर प्रदर्शन
मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ sdpo 2 राजू रंजन कुमार fsl एवं डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची हुई है।
