Voice of Eastern India

बिहार से इस राज्य के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 4 राज्यों के यात्रियों को होगा बड़ा फायदा


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण सौगात दी है। इस कड़़ी में आज पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया जाएगा। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव हडपसर रेलवे स्टेशन (पुणे) से इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इन राज्यों के बीच आवागमन होगा सुगम

यह ट्रेन महाराष्ट्र और बिहार के बीच सीधी, किफायती एवं आधुनिक रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी। पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश तथा महाराष्ट्र के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा। यह ट्रेन पुणे से दानापुर के बीच लगभग 1748 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। विशेष रूप से रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यात्रा करने वाले छात्रों, युवाओं और प्रवासी श्रमिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

ट्रेन का टाइम-टेबल

रेलवे के अनुसार, 11431 पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस (Pune-Danapur Amrit Bharat Express) प्रत्येक शनिवार दोपहर 3:30 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और सोमवार  सुबह 1:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं, 11432 दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार सुबह 3:30 बजे दानापुर से रवाना होकर मंगलवार सुबह 11:05 बजे पुणे पहुंचेगी।

पुणे-दानापुर ट्रेन की टाइम टेबल

ट्रेन का ठहराव दौंड कार्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर होगा।

18 एलएचबी कोचों की सुविधा

यह ट्रेन 18 एलएचबी अमृत भारत कोचों के साथ संचालित होगी। ट्रेन में रेलवे का अत्याधुनिक ”कवच” सुरक्षा सिस्टम, एलईडी प्रकाश व्यवस्था, प्रत्येक सीट एवं बर्थ पर मोबाइल चार्जिंग सुविधा, सीसीटीवी निगरानी, दिव्यांगजन-अनुकूल शौचालय तथा पब्लिक एड्रेस एवं पैसेंजर इंफार्मेशन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.