Voice of Eastern India

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 



मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/साकेत कुमार/पटना:
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

राजेश राम ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की गई। इस पर राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस अपनी लड़ाई लगातार जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी पहले भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं।

राजेश राम ने आरोप लगाया कि “ये तानाशाही की सरकार है, तानाशाही करती है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर चला वाटर कैनन 

चुनाव आयोग का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। विधानसभा गेट के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा वाटर कैनन, लाठीचार्ज और बैरिकेडिंग से आंदोलन कमजोर नहीं पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। कांग्रेस ने 25 सितंबर को देशभर में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था। 

सड़क पर उतरे पप्पू यादव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को “आतंकवादी” बताया।

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि वोट चोरी कर बीजेपी को जिताने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि ज्ञानेश कुमार को फांसी की सजा दी जाए। पप्पू यादव ने आगे कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तब तक इस मुद्दे को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार और बंगाल के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। पप्पू यादव बोले—जब तक चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.