न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलाश) में बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया गया है। इस कड़ी में करीब 15 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं।
खबर है कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन में इस तरह का बड़ा बदलाव किया गया है। खासतौर पर पार्टी का फोकस उत्तर प्रदेश और पंजाब चुनावों पर है। चिराग पासवान पहले ही यूपी और पंजाब में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।
चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार को ध्यान में रखकर संगठन में यह बदलाव किया गया है। नए प्रदेश अध्यक्षों के जरिए राज्यों में संगठन मजबूत करने की तैयारी की गई है।
लोजपा (रामविलास) ने आगामी चुनावों के लिए अपनी टीम को नए सिरे से तैयार करने पर काम शुरू कर दिया है।
