Voice of Eastern India

सहरसा में पूर्व मुखिया गुड्डू आलम को मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम



बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए हरेबा पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद गुड्डू आलम को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
इन्द्रदेव/सहरसा:
बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए हरेबा पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद गुड्डू आलम को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के सरबैला स्थित पुल के पास की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस मामले में सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निशिकांत भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश में गोली मारने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.