Voice of Eastern India

सांसद पप्पू यादव पर हमले का विरोध, अमित शाह और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का पुतला फूंका


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राजीव कुमार / पूर्णियाँ:
 आज पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के समर्थक और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया के आर एन साह चौक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया। 

इस मौके पर सभी कार्यकर्ता भगवा गमछा पहनकर खुद को सनातनी बता रहे थे। पूर्णिया के कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज आलम ने बताया कि जिस तरह से पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को मारने की साजिश चल रही है इसका हम सब विरोध करते हैं और पप्पू यादव को सुरक्षा देने, इसकी जांच करने और दोशियों को सजा देने की भी मांग करते हैं।

वहीं सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि हम सभी सनातनी हैं। सनातन और भगवा रंग पर भाजपा का कॉपीराइट नहीं है और सनातन का अपमान होगा तो सांसद और उनके कार्यकर्ता नहीं सहेंगे। राजेश यादव ने कहा कि अगर सरकार नहीं चेती तो पूरा बिहार और देश जलेगा। 



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.