शादी के लिए बन रहा जयमाला स्टेज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इस वक्त न केवल बिहार बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है. अब शादी के लिए बन रहा जयमाला स्टेज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. जयपुर के पत्रकार चौक की थीम पर मंडप और जयमाला स्टेज बनाया जा रहा है. लगभग 10 बीघा में जयमाला स्टेज की तैयारी की जा रही है. हजारों बाराती इसी पंडाल में आयेगें और शिवांगी-ॠषिकेश की जयमाला का आनंद लेंगे, टेंट के लिए कारीगर उत्तर प्रदेश के मऊ से और लाइटिंग के लिए बंगाल से लाइटिंग डेकोरेटर मंगवाए गए हैं.
जायसवाल इंवेट के प्रदीप जायसवाल ने कहा कि जयमाला के लिए मंडप बनाई जा रही है. इसके बीच में रेस्टोरेंट भी रहेंगे. यह स्टेज जयपुर के पत्रकार चौक के थीम पर बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जयपुर के पत्रकार चौक की थीम है इसमें लाल किला या ताजमहल जैसा कोई भी नजारा देखने को नहीं मिलेगा, यह उन्होंने एक बेहद ही खूबसूरत मंडप चुना है और उसे बनाया जा रहा है. यह स्टेज एक सौ फीट चौड़ा और 35 फीट लंबा है, वहीं इसकी ऊंचाई लगभग 30 फीट ऊंचा है.
उन्होंने कहा कि इससे पहले वह बिहार के पूर्व राज्यपाल फागू चौहान के पोती की शादी में भी स्टेज और टेंट का काम किए थे. वही उनके घर में उन्होंने तीन कार्यक्रम में काम किया है. उन्होंने कहा कि इससे पहले वह कई कार्यक्रम कर चुके हैं लेकिन इतना बड़ा कार्यक्रम उन्होंने कभी नहीं किया है. इसमें लाखों लोग आएंगे और उनके लिए यहां मंडप टेंट समेत तमाम चीज बनाई जा रही है, यह उनके लिए बहुत बड़ा काम है.
उन्होंने खुद अनंत सिंह से अनुरोध किया था कि उन्हें यह काम दिया जाए, उन्होंने यह सारी स्टेज के लिए लगाई जाने वाली सामान पहले से मेंटेन की हुई थी. खाने की भी व्यवस्था चार जगह की गई है, फिलहाल डेकोरेशन में 400 से 500 कारीगर काम कर रहे हैं. जिसमें फूल, लाइट, टेंट, कारपेट समेत सभी कारीगर उन्हीं के द्वारा बुलाया गया है. यह जयमाला के लिए स्टेज और मंडप 20 से 21 तारीख तक भव्य रूप में दिखने लगेगा. विधायक अनंत सिंह से उनको बहुत प्यार और स्नेह मिल रहा है, गांव के लोग भी उनका सहयोग कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े
