Voice of Eastern India

अनंत सिंह के काफिले की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनिमा गांव के समीप गुरुवार की रात मोकामा-पटना फोरलेन पर विधायक अनंत कुमार सिंह दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। सड़क पर अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली के रुकने के कारण विधायक अनंत सिंह के काफिले में शामिल कुछ वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें कुछ समर्थक मामूली रुप से जख्मी हो गए। 

तिलक समारोह से लौट रहे थे अनंत सिंह

मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के बादपुर गांव स्थित एक तिलक समारोह में शामिल होकर गुरुवार की रात फोरलेन से पटना वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सबनिमा गांव के समीप बख्तियारपुर की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर फोरलेन पर अचानक रुक गया, जिसमें विधायक के काफिले में शामिल वाहन ब्रेक लगाने के कारण आपस में एक दूसरे में टकरा गए।

कई लोग जख्मी

वाहन में बैठे कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अपर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सबनिमा गांव के समीप फोरलेन पर विधायक के काफिले में शामिल कुछ वाहन आपस में टकरा गए। किसी के हताहत होने की सूचना नही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.