छठ घाट पर जाने से पहले मोबाइल में ये इमरजेंसी नंबर जरूर सेव कर लें.
न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. सुरक्षा के मद्देनजर पटना प्रशासन ने इमरजेंसी नंबर जारी किया है. गंगा घाटों और संपर्क मार्गों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. वहीं पीएमसीएच, आईजीआईएमएस और पटना एम्स को भी अलर्ट मोड में रखा गया है. छठ घाट पर जाने से पहले मोबाइल में ये इमरजेंसी नंबर जरूर सेव कर लें.
आपातकालीन सहायता के लिए जिला प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन सूची
- जिला नियंत्रण कक्ष नंबर 0612-2219810 और 0612-2219234
- मोबाइल जिला नियंत्रण कक्ष नंबर 9431800675 पर मिलेगी मदद
- पुलिस सहायता के लिए 112 और 9031825979 पर करें फोन
- आपदा प्रबंधन के लिए 1070 और दमकल के लिए 101 नंबर जारी
- एम्बुलेंस के लिए 102 और 108 नंबर पर मिलेगी सहायता
इसे भी पढ़ें: पटना में धूमधाम से मनाई गई बिरसा मुंडा जयंती, CM सम्राट चौधरी, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और राज्यपाल हुए शामिल
