Voice of Eastern India

आज बिहार आयेंगे PM मोदी, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन; हजारों योजनाओं की देंगे सौगात



प्रधानमंत्री आज वैशाली में 9.76 किलोमीटर लंबे नीतीश सेतु का उद्घाटन करेंगे. साथ ही 2500 से अधिक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करने वाले हैं.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी आज बिहारवासियों को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात देने वाले हैं. प्रधानमंत्री आज वैशाली में 9.76 किलोमीटर लंबे नीतीश सेतु का उद्घाटन करेंगे. साथ ही 2500 से अधिक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करने वाले हैं. इसके अलावा जंदाहा-राजापाकर-महुआ औद्योगिक क्षेत्र की आधारशिला भी रखेंगे. 

पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 1:20 पर प्रधानमंत्री रुस्तमपुर हेलीपैड वैशाली पहुंचेंगे. 1:25 पर पीएम मोदी रुस्तम हेलीपैड से कच्ची दरगाह के लिए रवाना होंगे और 1:30 पर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल पर पहुंचेंगे. 1:30 से लेकर 1:45 तक नरेंद्र मोदी कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल का मुआयना करेंगे.

इसके बाद 1:55 पर पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. इसके बाद 2:00 बजे से लेकर 3:15 तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे जहां उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद 3:15 पर प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल से रवाना होंगे और 3:20 पर हेलीपैड पहुंचेंगे. 3:40 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

करीब 19.7 किलोमीटर लंबा ‘नीतीश सेतु’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा नदी पर बने छह लेन के कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल को आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे. करीब 19.7 किलोमीटर लंबा यह पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है. इस पुल के चालू होने से पटना और उत्तर बिहार के बीच आवागमन काफी आसान होगा. इस पुल का नाम राज्य के पूर्व सीएम नीतीश कुमार  के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है.

इसे भी पढ़ें: 22 नवंबर से शुरू होगा विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला, जानिए इस बार क्या होगा खास





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.