Voice of Eastern India

कटिहार में सीओ की हुई कुटाई, डीएम ने दिया जांच का आदेश…


न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: कटिहार जिले के सदर अंचल कार्यालय में सीओ सोनू भगत को अंचल कर्मी संजय वर्मा ने उनके कार्यालय कक्ष में ही घुसकर पीट दिया। मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। NEWS 11 इस वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करता। घटना के बाद कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी ने जांच का आदेश दिया है।

इस मारपीट का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज में कार्यालय के अंदर सीओ और अंचलकर्मी प्रधान लिपिक संजय वर्मा के बीच विवाद व हाथापाई होता दिखाई दे रहा है। 

घटना 30 अगस्त की है। घटना की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है कि सीओ सोनू भगत पहले से ही आंख की चोट से परेशान थे। कटिहार में हुए छात्रों के प्रोटेस्ट में उनकी आंख में पत्थर लगने से गंभीर चोट आए थी। और अब अपने ही अंचल कर्मी ने उन्हें पीट दिया, हालांकि विवाद की वास्तविक वजह अपुष्ट नहीं है। मामला कार्यालय के‌ कार्य या किसी आदेश या अन्य किसी विवाद से जुड़ा था, इसकी पुष्टि तीन सदस्य टीम की जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद सदर अंचल कार्यालय में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की बात सामने आई है। सरकारी कार्यालय के अंदर अधिकारी और कर्मी के बीच विवाद तथा मारपीट ने कार्यालयी अनुशासन और कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम आशुतोष द्विवेदी ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच टीम पूरे घटनाक्रम की पड़ताल करेगी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ संबंधित अधिकारी और कर्मियों के बयान भी लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
      



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.