Voice of Eastern India

कार्रवाई शुरु करता हूं तो विभाग बदल जाता है, मुजफ्फरपुर में बोले विजय सिन्हा, भ्रष्टाचारियों पर कसा तंज


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना –    मुजफ्फरपुर में आयोजित ‘बिहार लीची संगम’ कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के कृषि मंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Sinha ने मंच से बड़ा बयान दिया। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पद और विभाग बदल सकते हैं, लेकिन जनता के हित में काम करने का उनका तरीका नहीं बदलने वाला। उन्होंने खुद को सिर्फ “विजय सिन्हा” नहीं बल्कि “विजय बिहारी” बताते हुए कहा कि पूरे बिहार की चिंता करना उनकी जिम्मेदारी है।

हाईलाइट्स – 

  • मुजफ्फरपुर के ‘बिहार लीची संगम’ कार्यक्रम में विजय सिन्हा का बड़ा बयान
  • कहा- कार्रवाई शुरू करते ही विभाग बदल दिया जाता है
  • भ्रष्टाचार और गड़बड़ी करने वालों पर इशारों में साधा निशाना
  • बिहार की जमीन और जनता के हितों की सुरक्षा का दोहराया संकल्प

बिना नाम लिए भ्रष्टाचार पर साधा निशाना

अपने संबोधन में विजय सिन्हा ने इशारों में कई लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी वे किसी गड़बड़ी या भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाना शुरू करते हैं, तभी उनका विभाग बदल दिया जाता है। उन्होंने इसे पढ़ाई और परीक्षा से जोड़ते हुए कहा कि तैयारी एक विषय की होती है, लेकिन सवाल किसी दूसरे विषय से पूछ लिए जाते हैं। इसके बावजूद वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों पर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी होती है, वही कई बार गड़बड़ियों में शामिल हो जाते हैं और जब उनकी सच्चाई सामने आने लगती है तो बेचैनी बढ़ जाती है।

जमीन सुरक्षा को लेकर फिर दोहराया संकल्प

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ लोगों को यह लग सकता है कि विभाग बदलने से उनका रुख नरम पड़ जाएगा, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इंसान का स्वभाव और उसकी नीयत आसानी से नहीं बदलती। चाहे उन्हें कोई भी जिम्मेदारी मिले, बिहार की जनता और उनकी जमीन की सुरक्षा के लिए वे लगातार आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम लोगों के हक और समस्याओं को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें – पटना में महंगाई की नई मार: पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही ऑटो, बस और मालभाड़ा बढ़ाने की तैयारी



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.