Voice of Eastern India

कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर हमला, बोले- ‘राजनीतिक फ्रॉडिज्म…


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने प्रशांत किशोर के मुख्यमंत्री पर दिए बयानों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिर्फ FIR में नाम होने से कोई अपराधी साबित नहीं होता, लेकिन प्रशांत किशोर के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर भी जांच होनी चाहिए।

कुंतल कृष्ण ने कहा कि अगर प्रशांत किशोर के पास मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य हैं तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर सुर्खियों में बने रहने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने प्रशांत किशोर को अपने चुनावी वादों की याद दिलाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर जनता से किए वादों की डिलीवरी पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही चुनाव आयोग में शिकायतों के साथ-साथ लगातार कराए जा रहे ज्वाइनिंग की भी जांच की मांग की।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.