Voice of Eastern India

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त; एक गिरफ्तार



कैमूर जिले के नुआंव और कुढ़नी थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 2075 लीटर इंग्लिश शराब बरामद किया है।

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: कैमूर से बड़ी खबर आ रही है जहाँ जिले के नुआंव और कुढ़नी थाना क्षेत्र से रात्रि में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 2075 लीटर इंग्लिश शराब बरामद किया है। मौके से एक चालक फरार हो गया जबकि दूसरे वाहन का चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बताया जाता है कि 11 बजे रात को गुप्त सूचना मिली कि उजले रंग के पिकअप में शराब जा रहा है। नुआंव थाना ने घेरा बंदी किया तो चालक अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा पर पिकअप को जब्त कर लिया गया। 

इस पिकअप से 1059 लीटर इंग्लिश शराब बरामद किया गया है, जबकि कुढ़नी थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि नुआंव के रास्ते टाटा मैजिक से शराब आ रही है जो नहर के रास्ते जायेगी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टाटा मैजिक को पकड़ा है, जिसमें से 1015 लीटर इंग्लिश शराब बरामद की गई है। 

चालक जय प्रकाश को गिरफ्तार किया गया जो रेवतीपुर गाजीपुर यूपी का रहने वाला है। वहीं  मोहनियां डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि मोहनियां अनुमंडल क्षेत्र के दो थाने नुआंव और कुढ़नी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो वाहन एक पिकअप और दूसरा टाटा मैजिक को जब्त किया गया है, जिसमें से 2075 लीटर इंग्लिश शराब बरामद की गई है। जबकि दूसरे वाहन का चालक फरार होने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। शराब यूपी से बिहार में अलग अलग जगहों पर सप्लाई होनी थी।

 





Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.